फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को किया समाज सेवा के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश दिया
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तृृतीय इकाई का सात दिवसीय शिविर का दूसरा दिन रहा। शिविर में सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व समझाते हुए समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। आरके पीजी कॉलेज का झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। मंगलवार को शिविर का द्वितीय दिन रहा। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान चलाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर मनोज शर्मा ने सभी को समाज को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्वयंसेविकाओं से पढ़ाई के साथ साथ अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुनील, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें