शामली। यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना 26 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान रोडवेज के चालक- परिचालकों एवं रोडवेज डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाकर रोडवेज बसों की ट्रिप बढ़ाई जाएगी। प्रोत्साहन योजना में वेतन के अलावा आठ दिन काम करने वाले चालक- परिचालकों को 2400 रुपये और सात दिन काम करने वालों को 2100 रुपये मिलेंगे। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि प्रोत्साहन योजना के तहत प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों की सेवाओं में विस्तार होगा। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर, हरिद्वार, देहरादून, पानीपत से शामली-मुजफ्फरनगर होकर बिजनौर, मेरठ से शामली और शामली से मेरठ, खतौली से शामली होकर बिड़ौली चौसाना, सहारनपुर से नकुड़, गंगोह जलालाबाद, शामली वाया दिल्ली, सहारनपुर से नकुड़, गंगोह, चौसाना, शामली होकर दिल्ली के लिए रोडवेज बसों की ट्रिप बढ़ने से सवारियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।