फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पुस्कालय के बारे में स्वयंसेवकों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। आरकेपीजी कॉलेज में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ उद्यान विभागाध्यक्ष डॉक्टर आरपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम चरण में राजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को पुस्तकालय की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को पुस्तकालय के बदलते स्वरूप और कंप्यूटर के बारे में बताया। ई- पुस्तकालय के बारे में सभी को जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान के चलते कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉक्टर ओमकार सिंह ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। संचालन डाक्टर रजनी ने किया। इस दौरान डाक्टर एमसी जैन, लोकेश कुमार, गीता देवी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें