फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत छात्र-छात्राएं 10 मई तक कर सकते है आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गरीब वर्ग के बच्चों के लिए निजि स्कूलों में दाखिले के लिए आरटीई के तहत आवेदन शुरू हो चुके हैं। 14 फरवरी से 10 मई तक आवेदन किए जाएंगे। यह आवेदन तीन चरणों में भरवाएं जाएंगे और तीन चरणों में ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिले के लिए गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें रिजर्व रहती हैं। जिसमें अलाभित समूूूह एवं दुर्लभ वर्ग के बच्चों के लिए कक्षा-1 अथवा नर्सरी के लिए दाखिले पास के स्कूलों में कराए जाते हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन तीन चरणों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन


कौन-कौन कर सकता है आवेदन
1. अलाभित समूह-राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार अलाभित समूह की श्रेणी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, सामाजिक एवं शैक्षिक रुप में पिछडे़ वर्ग तथा निशक्त बच्चा एवं एचआईवी अथवा कैंसर पीड़ित माता पिता अथवा अभिभावक का बच्चा या निराश्रित बेघर बच्चा रखा गया है।
2. दुलर्भ वर्ग- दुलर्भ वर्ग की श्रेणी में जिसके माता पिता या संरक्षक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन, दिव्यांग, वृद्घावस्था, विधवा पेंशन प्राप्त करते है या जिनकी अधिकतम वार्षिक आय 100000 तक हो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए क्या क्या जरूरी
1. निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक आदि में से कोई भी प्रमाण पत्र।
2. अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग की श्रेणी का कोई भी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
3. बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बच्चे के नाम सहित चाहिए।
4. आवेदन के बाद आवेदन सहित सभी प्रमाणपत्रों की छाया प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करानी होगी।

आवेदन के तीनों चरणों और दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम
1. प्रथम चरण 14 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन और उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, आवेदन पत्रों के अनुसार प्रस्ताव जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा अंतिम निर्णय लिए जाने की तिथि 26 मार्च, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को निजि स्कूलों में दाखिला दिलाने की तिथि 2 अप्रैल होगी।
2. द्वितीय चरण 16 मार्च से 15 अप्रैल तक आवेदन, बीएसए द्वारा सत्यापन और लॉक करने की तिथि 20 अप्रैल, जिलाधिकारी द्वारा लॉटरी सिस्टम से अंतिम निर्णय 25 अप्रैल, बीएसए द्वारा स्कूल में दाखिला कराने की अंतिम तिथि एक मई होगी।
3. तृतीय चरण 16 अप्रैल से 10 मई तक आवेदन, बीएसए द्वारा सत्यापन व लॉक की तिथि 13 मई, जिलाधिकारी द्वारा लॉटरी सिस्टम से अंतिम निर्णय 15 मई, दाखिला कराने की अंतिम तिथि 18 मई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें