फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के हीरो लाजपतराय को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। लाला लाजपतराय की जयंती पर रविवार शाम अग्रवाल युवा समागम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष कुलदीप गर्ग ने कहा कि देश को आजाद कराने में सभी वर्गों के साथ-साथ वैश्य वर्ग के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। मोहित तायल ने कहा कि लाला लाजपत राय ने हमेशा देश हित में कार्य किया और स्वतंत्रता संग्राम में कभी न बुझने वाली चिंगारी को जन्म देकर उसे आजादी के रूप में बदलने का काम किया। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, प्रमोद गोयल, राकेश मित्तल, संदीप जिंदल, सुशील गर्ग, अनमोल गर्ग, महेश गोयल, अर्जुन जिंदल आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हिमांशु जिंदल, शिवम गोयल, रोहित गुप्ता, पीयूष गोयल, संयम गोयल, शुभम गोयल, अमन, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें