फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 और 400 मीटर दौड़ में रुबी, शोकीन बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (ब्यूरो)। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने क्रिकेट, कबड्ड़ी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि खेलों में भाग लिया। 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग से शौकीन, बालिका वर्ग से रुबी विजेता बने। निशानेबाजी में मुस्कान गोयल एवं गौरव कुमार विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में रुबी एवं अमरकांत प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में सोनम एवं अनुप कुमार, म्यूजिक व्हीलचेयर में भावना गुप्ता अव्वल रहे। बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर मानसी मित्तल रही। खो-खो में प्रथम स्थान पर सोनाली रही। ऊंची कूद में शौकीन प्रथम स्थान पर रहा। कबड्ड़ी में प्रथम स्थान पर सचिन कुमार की टीम रही। बालक वर्ग में शौकीन बीए द्वितीय वर्ष और बालिका वर्ग में रुबी बीए तृतीय वर्ष प्रतियोगिता के चैंपियन रहे। क्रिकेट में मैन ऑफ दा मैच कपिल कुमार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर वीरेंद्र शर्मा ने समस्त छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है। खेल समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान डाक्टर वसुंधरा, डाक्टर नीरज सैनी, नीलम, सोनिया गोयल ,सचिन गुप्ता व सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें