फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

ग्रीन वेली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह और सात, आठ के बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्रबंध समिति की ओर से कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपने अपने विचारों पर चित्र बनाए।
विज्ञापन

बच्चों ने देशभक्तों, पर्यावरण, जल ही जीवन है , कृषि, हरे वृक्ष मत काटो, शिक्षा, बेटी हमारी शान आदि विभिन्न प्रकार चित्र बनाकर जागरूकता फैलाई। प्रतियोगिता स्कूल की अध्यापिका रीटा सैनी, गीतिका शर्मा के निर्देशन में हुई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य चौधरी चन्द्र सैन, प्रबन्धक प्रवीण शर्मा, फरीन खान रहे। कक्षा आठ में प्रथम आरती-रुद्रप्रताप, सात में रीतिका-गगनदीप, कक्षा छह में चित्रांशी व अतुल रहे। जिसके बाद सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रिया मुस्कान, आरती, भारती, आकाशदीप, मयंक-हिमांशु, खुशी, सूर्यांश, रितिका, आदित्य गगनदीप, मधु, साइमा आदि के साथ रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें