पिछड़ा वर्ग के नगराध्यक्ष बने मोहम्मद इश्तियाक
जलालाबाद (शामली)। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग सभा के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने जलालाबाद निवासी मोहम्मद इश्तियाक को पिछड़ा वर्ग का जलालाबाद नगराध्यक्ष नियुक्त किया है।
मंगलवार को कस्बा जलालाबाद में इंदिरा गेट के पास चौधरी मुस्तकीम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि मोहम्मद इश्तियाक चौधरी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी की नीतियों का प्रसार करने की अपील की । इस दौरान राधेश्याम, मोहम्मद मुस्तकीम चौधरी, साजिद मलिक, रविंद्र कुमार, महबूब मंसूरी, अजित सिंह, नौशाद, फैसल, नूर मोहम्मद, शफीउल्ला खान और इसरार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहम्मद साजिद मलिक और संचालन रविंद्र उपाध्याय ने किया।
महाआरती के बाद प्रसाद वितरित
जलालाबाद(शामली)। कस्बा जलालाबाद स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर लुहारी गेट के प्रांगण में अखण्ड सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा संगीतमय भजन कीर्तन किया गया। महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। सुंदर कांड समिति एवं श्रीराम मंदिर समिति का योगदान रहा। इस दौरान अंकित गोयल, सचिन जैन, प्रिंस गर्ग, संदीप सैनी, राहुल जैन, शैंकी शर्मा, अतुल गोयल, सुशील गोयल, अनिल गोयल, उमंग गर्ग, तरंग गर्ग, अवनीश भगत जी, मदन लाल बजाज और दीपक सैनी आदि का सहयोग रहा।
दो बच्चों का पिता लापता
जलालाबाद(शामली)। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी रोशन अहमद मंसूरी का 28 वर्षीय बेटा अफजाल सोमवार रात करीब 11 बजे से घर से बाहर गया और फिर घर नहीं लौटा। रोशन दो बच्चों का पिता है। परिवार के लोगों ने उसको खूब तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह परिजनों ने जलालाबाद चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद रोशन को तलाशना शुरू कर दिया है।