हिमाचल और गुजरात प्रांत में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कस्बे के भाजपाइयों ने जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के आवास पर बैठक कर मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया है।
सोमवार को हिमाचल व गुजरात प्रदेशों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के आवास पर बैठक की। उन्होंने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि भाजपा की जीत विकास की जीत है। अब यह दो प्रदेशों में जीत के बाद भाजपा की 19 राज्यों में सरकार बनेगी। बैठक में आर्य समाज के प्रधान अशोक बहादुर गोयल, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, मुकेश, विनोद रूहेला, विपिन, मुनेश, जगनपाल कश्यप, हरि सिंह, जितेंद्र, डॉ. गजराज सिंह, राहुल गुप्ता, सुनील, बंटी तोमर, वीरपाल पुंड़ीर, कमल सैनी, योगेंद्र सरोहा, उपेंद्र तोमर चेयरमैन भूमि विकास बैंक, मुकेश कश्यप, मदन, राधेश्याम, दिलदार सैनी, सहेंद्र शर्मा, रविंद्र, डॉ. भोपाल, अनिल सैनी, ठाकुर गजेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।