बच्चों को गर्म कैप वितरित की
शामली। इनरव्हील क्लब विबग्योर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय नंबर दस में गरम कैप वितरित की गई। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा निधि गर्ग ने बच्चों को जन्मदिन, पुण्य तिथि, त्योहार, वर्षगांठ पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया है। बच्चों को सफाई का महत्व बताया। इस दौरान शालू, िप्रया,अंजना, पूजा, एकता, प्रियंका आदि का सहयोग रहा।
20 को प्रयोगात्मक परीक्षा
शामली। जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डाक्टर रूचिता ढाका ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2018 की इंटरमीडिएट की संस्थागत व व्यक्तिगत छात्राओं की प्रयोगात्मक व भौतिक विज्ञान परीक्षा 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी।