फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेरठ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीत लिए। सोमवार को शामली लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

18 वीं राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आठ से 10 दिसंबर तक हुई। उसमें शामली से 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनमें से 70 किलोग्राम भार वर्ग में नचिकेता आर्य और विशाल कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 65 किलो भारवर्ग में विश्वास शर्मा, सौरभ, पुरुषोत्तम और शिवदेव शर्मा ने रजत पदक तथा मोहित और हर्षित ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शामली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र कुमार और कोच सनबीर कुमार ने सोमवार को शामली लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें