फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की तरह ही होगा शहर का विकास:बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंदनगर में नगर पालिका शामली से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजना बंसल और वार्ड सदस्यों का सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान अध्यक्ष के पति राजेश्वर बंसल ने कहा कि शहर में विकास कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष पति राजेश्वर बंसल को लोगों ने दयानंदनगर वार्ड 16 की समस्याओं के साथ ही शहर में ट्रैफिक जाम और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की। वहीं कुछ महिलाओं ने समय पर राशन न मिलने की शिकायत की, तो वार्ड में बारातघर बनवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के हित में कार्य किया जाएगा। वहीं, वार्ड 16 के लोगों को सफाई के प्रति ध्यान देने और जल्द ही जगह की तलाश करते हुए बारातघर बनवाने का आश्वासन दिया तो ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। वार्ड 16 से सदस्य अनिल उपाध्याय ने राजेश्वर बंसल और नवनिर्वाचित सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ईश्वर सिंह शर्मा और संचालन सूबे सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. डीबी गुप्ता, राकेश शर्मा, सुरेंद्र रेलपार, प्रवेंद्र निर्वाल, हरपाल सिंह, सोमपाल प्रधान, रामकिशन उपाध्याय, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें