एसडीएम को दी जिम्मेदारी
शामली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को 12 दिसंबर को दिलाई जाने वाली पद एवं गोपनीयता की शपथ के लिए कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शपथ ग्रहण कराने के लिए जिले के तीनों एसडीएम को नामित कर दिया है। उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत एलम के अध्यक्ष तथा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ कराएंगे। फिर एक बजे नगर पंचायत बनत, तीन बजे थानाभवन और चार बजे नगर पंचायत जलालाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्य को शपथ दिलाएंगे। इसी तरह एसडीएम कैराना 12 दिसंबर को ही नगर पालिका परिषद कैराना और कांधला के अध्यक्ष तथा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे। जबकि एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य नगर पंचायत झिंझाना, नगर पंचायत ऊन और नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।