फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में दमखम दिखाया
विज्ञापन

शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीयगान के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में सात अंक प्राप्त कर सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान, छह अंक के साथ महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान, मदरलैंड पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के उपचेयरमैन जयदेव सिंह, हरवीर मलिक, प्रबंधक श्यामपाल, प्रधानाचार्य प्रशांतचौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैन कालेज की छात्राओं का दबदबा
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर में सहायता प्राप्त तथा असहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सोमवार को कैप्टन लोकेंद्र कुमार प्रधानाचार्य ने किया। पहले दिन दौड़, कूद, फेंक की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्यायाम शिक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि बालिकाओं में जूनियर वर्ग में तीनों छात्राएं जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की रहीं, लेकिन सीनियर वर्ग में प्रथम व तृतीय स्थान पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा जमाया। जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। छह सौ मीटर सब जूनियर वर्ग दौड़ में कन्या गुरुकुल की छात्राएं सीनियर व जूनियर दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान विकास तोमर, फूल कुमार, अमरपाल, संगीता देवी, बिदुर पंवार, सीमा वर्मा, विरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें