पॉलीथिन का किया बहिष्कार
गढ़ीपुख्ता। हाईकोर्ट और शासन ने पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए जनपद में सभी जगह नगर पंचायत और नगर पालिका द्वारा प्रचार प्रसार कर पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया गया है। जिसके बाद गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में सभी व्यापारियों ने अपने ग्राहकों से पॉलीथिन प्रयोग न करने की अपील की है। सभी व्यापारियों ने भी पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का निर्णय लिया। इस दौरान हशीन अहमद, सोनू, कर्णसिंह, अवधेश, कमल सैनी, नफीस, रिजवान आदि मौजूद रहे।