फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों पर जुल्म के खिलाफ निकाला शांतिमार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ नगर में शांति मार्च निकाला।
जुमे की नमाज के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद के बैनर तले मोहल्ला खैल से शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च के बाद कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास सभा का आयोजन किया गया। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष हजरत मौलाना सैय्यद बदरूल हुदा ने कहा कि म्यांमार में फौज रोहिंग्या मुसलमानों पर जुल्म कर रही है। महिलाओं ओर बच्चों को मारा जा रहा है। मौलाना मजहर हुदा ने महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार ओर संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी बनकर भारत में रह रहे हैं या जो लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां पर रहना चाहते है उन्हें यहां रहने दिया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया को सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें