फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया रीयलटी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने टीम के साथ ऊन क्षेत्र के कई गांव में बच्चों के घर पहुंचकर शिक्षकों की रीयलटी चेक की। जिसमें उन्होंने बच्चों का ज्ञान परखने के साथ साथ होमवर्क व अन्य बातों को चेक किया। परिजनों को भी बच्चों की ओर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को ऊन क्षेत्र के गांव म्यान और शीतलगढ़ी में बीएसए चंद्रशेखर ने टीम के साथ बच्चों के घर जाकर रीयलटी चेक की। बीएसए ने बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म की की क्वालिटी चेक करने के साथ बच्चों से ज्ञान परखने के लिए उनसे किताबें पढ़वाई और सवाल पूछे और शिक्षकों द्वारा दिया जाने वाला गृह कार्य भी चेक किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के नाखून चेक करते हुए बढ़े मिलने पर नाखून काटने की हिदायत दी। उन्होंने कमजोर बच्चों के परिजनों से अपने बच्चों केे स्कूल से आने पर उनका गृह कार्य कराने की अपील की। वहीं, बच्चों के स्कूलों में जाकर खाना और शिक्षण कार्य चेक करने की अपील की। उन्होंने सभी परिजनों को स्कूल में कोई भी शिकायत मिलने पर कार्यालय पर सीधे शिकायत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें