फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी
विज्ञापन

कैराना(शामली)। मोहल्ला बेगमपुरा कच्ची सराय में नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा कच्ची सराय में नगर पालिका परिषद की भूमि पर दर्जनों लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अवैध कब्जे हटवाने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देश दिया। इसके चलते बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी ने कब्जाधारियों को कार्यालय में बुलाया। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर अवैध कब्जे स्वयं हटा लें, अन्यथा पुलिस बल के साथ कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों का सामान चोरी
कैराना(शामली)। 108 एंबुलेंस पर सतबीर, तेजबीर सिंह, पुष्पेंद्र, बिरेश व नेकराम ड्यूटी करते है। बुधवार रात विकास खंड कार्यालय परिसर में एंबुलेंस खड़ी करके वह कमरे में जाकर सो गए। रात में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे में से दो मोबाइल फोन, 4100 रुपये नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता लगा। इसके बाद कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें