फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में खामियां मिलने प्रधानाध्यापक के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील में खामियों पर हंगामा
विज्ञापन

कांधला(शामली)। मिड- डे मील गुणवत्ता के आधार पर न दिए जाने पर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मामले को लेकर भारी हंगामे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना के मजरा अम्बेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कार्यरत प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने मिड- डे मील में गुणवत्ता न पाए जाने पर हंगामा कर दिया। गांव के समीम, राशिद, मजहर, सुलेमान, समीम, आदि के अनुसार प्रधानाध्यापक मिड- डे मील के अनुसार बच्चों को भोजन नही देते हैं। अगर मामले की उनसे शिकायत की जाती है तो वे झगड़े पर उतर आते हैं। बार बार मामले की शिकायत ग्राम प्रधान सेे किए जाने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को मिड- डे मील में बच्चों को शुद्ध भोजन नहीं दिया गया। मामले की जानकारी अभिवावकों को लगने पर गांववासियों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। ग्राम प्रधान ने स्कूल में पहुंचकर मामले में सुलह कराने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके साथ भी प्रधानाध्यापक ने अभद्र व्यवहार किया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मामला बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्राम प्रधान अयूब जंग ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार ने बताया कि बच्चों को मिड- डे मील मेन्यू के अनुसार व गुणवत्ता से दिया जाता है, उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें