फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग का डीआईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा पर खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का इनपुट जारी किया गया है। इसके चलते कांवड़ यात्रा के दौरान चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीआईजी रेंज ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीआईजी केएस इमैन्युअल कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए मुजफ्फरनगर के रास्ते शामली पहुंचे। उन्होंने पहले कोतवाली में अधिकारियों से बात की। उन्होंने एसपी से कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने शामली पुलिस द्वारा की गईं तैयारियों के का परखा और उसमें और बेहतर काम करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना सबकी जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। वाच टॉवर और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भोलों के बीच कांवड़ियों की ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैराना में भी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया, यमुना पुल पर पुलिस की तैयारियों को परखा। उन्होंने गोताखोरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए और कहा कि किसी को भी गहरे पानी में न जाने दिया जाए। एसपी को यमुना पुल के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। यमुना पुल पर चिकित्सा शिविर नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें