थानाभवन(शामली)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर थानाभवन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एकत्र हुए किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थानाभवन व जलालाबाद के बीच स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह लोगों ने युवक का शव देखा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान नहीं हो पाई। युवक के हाथ में कलावा बंधा है तथा उसने नीली टीशर्ट और काला लोवर पहन रखा है। युवक के सिर में चोट लगी है। माना जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई। ऐसा भी हो सकता है कि उसको किसी ने धक्का दे दिया हो।