फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण सम्मेलन में बताई सरकार की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद में भाजपा की ओर से जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तीन वर्ष के कार्य और योजनाओं पर प्रकाश डाला।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का जनकल्याण सम्मेलन जलालाबाद स्थित पाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष मुरादाबाद मंडल रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटन पेंशन योजना आदि के साथ सबका साथ सबका विकास के बारे में जानकारी दी। जलालाबाद मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा ने बताया कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं, रामजी लाल कश्यप, सतेंद्र धीरयान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजन बत्रा, विशेष सरोहा, ठाकुर वेद प्रकाश सिंह, आचार्य नरेश शर्मा, डॉ. रामफूल सिंह, डॉ. सुनील पाल, डॉ. धर्मवीर, मोनू दखोड़ी, जयपाल राणा, सत्यपाल, बबली रानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता चक्रेश राणा चंदेनामाल और संचालन बोबी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें