फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दूधिया को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
विज्ञापन

गढीपुख्ता। गांव गुराना निवासी नईम पुत्र महमूद रविवार सुबह करीब 11 बजे थानाभवन में दूध देने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह ऊन थानाभवन मार्ग पर पहुंचा, तो पीछे से अनियंत्रित गति से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क किनारे खेत में गिर गया। जिससे उसका दूध बिखर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। नईम बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने घायल नईम को थानाभवन के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार दिलाया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें