फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्जी लोन के जाल में फंसीं 14 महिलाएं 30 लाख रुपये और लाखों के जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ बनत। जिले में ठगी के मामले रुकने रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनपद के गांव खेड़ीकरमू में फर्जी लोन के नाम पर गांव की 14 महिलाओं से 30 लाख से अधिक रुपये और जेवर ठग लिए गए।
गांव की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव की ही एक महिला समेत कई लोगों पर करीब 30 लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने बड़े लोन का झांसा देकर उनके दस्तावेज लिए और बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग कंपनियों से लाखों रुपये का कर्ज उनके नाम पर करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और शिकायत पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी और अब विभिन्न लोन कंपनियों के एजेंट उनके घर पहुंचकर किस्त जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी से कार्रवाई की मांग : ठगी का शिकार हुई महिलाओं रीना, मोनी, रेखा, ज्योति, नेहा, चंचल, अंजू, रूबी, राखी, प्रीति, मोसीना, वसुधा, नीरज और सीमा ने एसपी से पूरे प्रकरण की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें