फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1317 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। आरोग्य मेलों में करीब 1317 मरीजों को उपचार मिला। सबसे ज्यादा मरीज नजला, खांसी और बुखार के रहे।
विज्ञापन


रविवार को सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह बूंदाबांदी के चलते मरीज कम पहुंचे, लेकिन बारिश थमने के बाद 11 बजे मरीजों की आरोग्य मेलों में भीड़ लग गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को दवा का वितरण किया। दोपहर तक करीब 43 मरीजों ने पहुंचकर उपचार पाया।
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ व फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच कर दवा दी। यहां पर दोपहर 12 बजे तक 46 मरीज पहुंचे। दोनों स्थानों पर चिकित्सकों ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण नजला, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा रहे। मौसम में नमी के कारण त्वचा रोग के मरीज भी आए। गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा पेट दर्द, शरीर व जोड़ों के दर्द के मरीज भी आए। सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें