गायकी के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले रजत पांचाल का सम्मान
शामली। शामली नागरिक मंच द्वारा एक शाम रजत पांचाल के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायकी के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले रजत पांचाल का सम्मान किया गया।
मंगलवार रात बड़ा बाजार मुरारीवाला कुआं पर डाक्टर विपिन कौशिश के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाक्टर विपिन कौशिक ने बताया कि मोहल्ला विवेक विहार निवासी सतीश पांचाल के पुत्र रजत पांचाल ने नेत्रहीन होते हए प्रभु कृपा से प्राप्त मन की दिव्य आंखों की रोशनी से गायकी के क्षेत्र में पहचान बनाई है। रजत वर्तमान में दिल्ली में कक्षा आठ के छात्र हैं और हाल ही में दिल्ली की नेत्रहीन टीम में उनका चयन हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर अनुराग शर्मा व सुनील टम्मी ने मां शारदा की वंदना से किया। रजत पांचाल ने मां शारदे को नमन करते हुए गीत, गजल, भजनों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रामायण का भजन मज मन राम चरण सखहाई, तेरे मस्त मस्त दो नयन, हम को किसके गम ने मारा, ये देश है वीर जवानों का और ऐ मरे वतन के लोगों आदि विभिन्न रसों और विद्याओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसुमलता ने की और विशिष्ट अतिथि सभासद मालिनी गर्ग रही। इस अवसर पर डाक्टर मोहनलाल, सरदार प्रमेंद्र सिंह, राकेश कौशिक, पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, अरुण सरोहा, रोबिन गर्ग, पंकज कश्यप, संजीव लोहान, राजेंद्र आदि ने रजत पांचाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रजत के गुरू ओमप्रकाश मुन्ना ने ढोलक पर संगत दी और भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मनोज पुंडीर, विनोद गर्ग, अमित शर्मा, कार्तिक सरोहा, सुशील पटवारी, राकेश शर्मा, मनोज शास्त्री, बबलू, नीरज वशिष्ठ, रोहित, मनोज वर्मा, हिमांशु खंडेलाल, हिमांशु पांचाल आदि मौजूद रहे।