फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने के लिए धमकाया तो जाओगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। यदि आपको अपनी मर्जी के अनुसार वोट डालने के लिए कोई व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या प्रत्याशी पैसा दे या फिर आपको धमकाए तो ऐसे लोगों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने नजदीकी थाने में शिकायत करें। आपको तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी और धमकाने वाले लोगों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सुजीत कुमार और थाना प्रभारी संदीप बालियान ने क्षेत्र के गांव मसावी, भैसानी इस्लामपुर, कादरगढ़, हसनपुर लुहारी, अम्बेहटा, दखौड़ी, रामपुर, सोंटा रसूलपुर, हिंड, उस्मानपुर, मुंडेट, गौसगढ़, मनट मंटी गांव के अलावा जलालाबाद और थानाभवन के दो-दो बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐसे लोगों का को चिह्नित कर उनसे बातचीत की, जिन्हें चुनाव के दौरान पैसे या अन्य लालच देकर अपने पक्ष में वोट डलवाई जाती है या फिर जबरदस्ती धमकाकर उन्हें अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डलवाने का प्रयास किया जाता है। एसडीएम व थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे लोगों से मुलाकात कर उन्हें समझाया गया है कि किसी भी व्यक्ति के लालच या डर में आकर वोट मत दें। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का स्वतंत्र अधिकार है। प्रत्येक व्यक्ति चुनाव में अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट डाल सकते हैं। यदि कोई भी असामाजिक तत्व उन्हें परेशान कर अपने पक्ष में वोट डलवाने का प्रयास करता है तो यह अपराध के दायरे में आएगा। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे लोगों की शिकायत पुलिस को करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें