शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जंधेड़ा गांव में रेलवे हाल्ट का शिलान्यास कर दिया गया है।
शनिवार को उत्तर रेलवे के एडीआरएम राजीव धनकर, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर रश्मी कुमार, डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवम द्विवेदी समेत रेलवे के अफसर विशेष ट्रेन से जंधेड़ा रेलवे हाल्ट पर पहुंचे। इस दौरान शामली रेलवे स्टेशन पर अफसर व कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर चकाचक कर दिया गया। जबकि रेलवे के अफसरों की विशेष ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी, सीधे जंधेड़ा रेलवे हाल्ट पर रुकी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अभी तक 19 रेलवे हाल्ट थे, जंधेड़ा रेलवे हाल्ट 20वां होगा। आगामी तीन माह में जंधेड़ा रेलवे हाल्ट बनकर तैयार हो जाएगा।