फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगने से मवेशी झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी नाथीराम का गांव के बाहर घेर है। नाथीराम ने घेर में छप्पर डालकर दो भैंसें और एक भैंस रखी हुई थी। शनिवार सुबह वह परिवार के साथ घर पर ही था। उसी समय उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घेर के छप्पर में आग लग गई है। वह आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों मवेशी झुलस चुके हैं। इसके बाद पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। उपचार के दौरान एक भैंस की मौत हो गई। अन्य दोनों भैंसें भी बुरी तरह झुलसी है, जिनका उपचार चल रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। किसान ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना लेखपाल को फोन पर देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें