फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना ब्लाक के पांच गांवों को शामली विकास खंड में शामिल करने की मांग को लेकर जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम अखिलेश कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में इकट्ठा हुए। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम अखिलेश कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि सपा नेता डाक्टर सुधीर पंवार के अथक प्रयास से कैराना ब्लाक के टिटौली, मुंडेट कला, मुंडेटखुर्द, मालैंडी, कसेरवा खुर्द-कसेरवा कला,और बधेव गांव को वर्ष 2016 में शामली ब्लाक में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई थी, मगर कुछ त्रुटि के कारण कैराना ब्लाक के टिटौली, मुंडेट कला, मुंडेटखुर्द, मालैंडी, कसेरवा खुर्द-कसेरवा कला,और बधेव आदि गांव शामली ब्लाक में अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने इन गांवों को शामली ब्लाक में शामिल करने के लिए तत्कालीन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा था, अभी सभी गांव शामली ब्लाक में नहीं आने से ग्रामीणों को 15- 20 किमी सफर तय करके जाना पड़ता है। सपा कार्यकर्ताओं को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कैराना ब्लाक के इन सभी गांवों को शामली ब्लाक में शामिल किया जाएगा। डीएम को ज्ञापन देने वालों में बधेव के अक्षय देशवाल, आदेश रुपेंद्र, मिंटू, मालेंडी के सोमपाल, जबरदीन, नरेंद्र, रणपाल, फुलकुमार ब्रजवीर, टिटौली के जितेंद्र मनोज कुमार, बिजेंद्र, विनीत कुमार कसरेवा के अजय कर्मवीर, अमरीश , डाक्टर प्रमोद, वीरेंद्र व नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें