फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान होते ही धरने से उठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर चल रहा किसान यूनियन का धरना 16 वें दिन समाप्त हो गया। एडीएम और डीसीओ ने धरनारत किसानों के बीच जाकर उन्हें शामली शुगर मिल द्वारा दिए गए आठ करोड़ भुगतान के चेक दिखाए। दावा किया कि पिछले सत्र का पूरा भुगतान 11 फरवरी तक कर दिया जाएगा। इसके बाद किसान नेताओं ने वहां मौजूद खाप चौधरियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त समाप्त कर दिया गया।
शामली शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर किसान यूनियन पिछले 16 दिन से कलक्ट्रेट पर धरना दे रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर को एडीएम केबी सिंह, जिला गन्नाधिकारी अनिल भारती किसानों के बीच पहुंचे। यूनियन अध्यक्ष सवित मलिक के अनुसार अधिकारियों ने उन्हें शामली शुगर मिल द्वारा दिए गए भुगतान के आठ करोड़ के चेक दिखाए। बताया कि शामली शुगर मिल ने चालू पेराई सत्र का अब तक कुल 15 करोड़ का भुगतान कर दिया है। भुगतान के ये चेक आज ही बैंक में लगा दिए जाएंगे ओर जल्द ही किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। पिछले सत्र का चुकता गन्ना भुगतान 11 फरवरी तक करने का भरोसा मिल अफसरों ने दिया है। दोनों अफसरों ने किसानों ने धरना खत्म करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


खाप चौधरियों से वार्ता के बाद लिया फैसला
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने अफसरों से कहा कि इस संबंध में धरना स्थल पर मौजूद खाप चौधरी और बुजुर्ग ही कोई निर्णय लेंगे। इसके बाद वहां मौजूद गठवाला खाप चौधरी हरीकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह, बतीसा खाप से चौधरी उदयवीर सिंह, संजय कालखंडे, गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, जयपाल कुड़ाना, आदि बुजुर्गों से यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

ये मांग भी उठी
धरनारत किसानों ने बिजली बिलों पर सरचार्ज की छूट को 31 जनवरी से आगे 28 फरवरी तक बढ़ाने और आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाकर गो आश्रम स्थानों पर भेजने की मांग भी की गई। किसानों के कनेक्शन काटने के नाम पर परेशान ना करने की मांग भी किसान नेताओं ने उठाई। उधर, किसान यूनियन अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि अफसर ये ना समझे कि धरना खत्म हो गया है। अफसरों ने 11 फरवरी तक पिछले सीजन का चुकता भुगतान कराने की बात कही है। यदि मिल ने ये भुगतान नहीं किय,ा तो इसी स्थान पर किसान फिर से धरना शुरू कर देंगे।


14 फरवरी को चक्का जाम करेगी भाकियू
शामली। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भी शामिल हुए। बैठक में शुगर मिलों से गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों की बर्बादी करने और किसानों पर दर्ज मुकदमों सहित कई समस्याएं उठी। बैठक में किसानों ने कहा कि किसानों की सुनवाई अफसर नहीं कर रहे। करोड़ों का गन्ना भुगतान बकाया है। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि गन्ना भुगतान समेत किसानों की समस्याओं को लेकर 14 फरवरी को भाकियू शामली समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर चक्का जाम करेगी। शामली कलक्ट्रेट पर तालाबंदी और धरना प्रदर्शन होगा। बैठक में कुलदीप पंवार, देवराज, मुन्ना, पुष्पेंद्र, योगेंद्र, अमरदीप, राहुल, अजय, गुड्डू, प्रमोद, नदीम, योगेंद्र मलिक, नजाकत आदि रहे।
विज्ञापन


कोट
शामली शुगर मिल ने चालू पेराई सत्र का कुल 15 करोड़ का भुगतान कर दिया है। पिछले सीजन के पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 11 फरवरी तक करने की बात मिल ने कही है। मिल पर जल्दभुगतान का पूरा दबाव बनाया जा रहा है। किसानों के बीच जाकर ये बातें बताई गई तो उन्होंने धरना खत्म कर दिया। - अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें