डीएम ने सैनिक बंधु की शिकायतें सुनी
शामली। सैनिक बंधु की बैठक में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अनुरोध किया कि वह अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए किसी भी समय मिल सकते है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने उप निबंधक कार्यालय में साइट व नेट में आ रही दिक्कत को दूर करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक आश्रित परिजनों की शिकायतों समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण किया जाए। उन्हें शासन, प्रशासन से मिलने वाली सुविधा व सहायता प्रदान कराई जाए। डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कभी भी मिल सकते है। सैनिकों ने नाली, चकरोड, रजिस्ट्री कार्यालय में साइट व नेट चलने में आ रही दिक्कत को अवगत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं को तत्काल निस्तारण करें। बैठक में (रिटायर्ड) कैप्टन राजबीर सिंह, रवींद्र मलिक एक्स सर्विसमैन, बिरेश फौजी, राजेश कुमार, देव सिंह, बुद्धराम शर्मा आदि रहे।