फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जोरावर सिंह, फतेह सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रागी जत्थों ने बताया कि अल्पायु में ही दोनों साहिबजादों को दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था जबकि उन पर कोई फतवा लागू नहीं होता था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंची साध संगत ने पुष्प गुरु महाराज के चरणों में अर्पित किए। सरदार जगमेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, मनजीत सिंह, डाक्टर हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, सरदार राजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें