फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी भारत भूषण समेत कई लोगों ने डीएम अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शहर में एक झोलाछाप द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा है। इसमें सर्जरी, स्त्री रोग का इलाज अल्ट्रासाउंड मशीनों द्वारा लिंग जांच एवं गर्भपात अवैैध रूप से कराया जाता है। आरोप लगाया कि पूर्व में उक्त चिकित्सक की शिकायत की जा चुकी है, जिसमें दो बार कलीनिक का रजिस्ट्रेशन निरस्त भी हो चुका है। मगर, चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर डाक्टर और क्लीनिक का नाम बदलकर नए क्लीनिक के नाम से रजिस्ट्रेशन करा लेता है। इससे लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। इलाज के दौरान क्लीनिक में कई महिलाओं और नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि वर्तमान में जिस नाम से क्लीनिक चल रहा है, उसका भी रजिस्टेशन नहीं है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें