फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में कास्य पदक जीतकर लौटे प्रिंस मलिक का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तहत असम के गुवाहाटी में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र प्रिंस मलिक ने यूपी-17 में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता। विद्यालय पहुंचने पर छात्र को संस्था की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल ने कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस मलिक को प्रबंधक गुलशन राय संगल ने मेडल पहनाकर स्वागत किया। मौके पर खेल शिक्षक नरेश तोमर, उपप्रधानाचार्य मलूकचंद, अरविंद कुमार, वसीम खान, मुदित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


791 बच्चों को रुबेला के टीके लगाए
शामली। राकगोल्ड एकेडमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कक्षा-9 तक के 791 बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके लगाए। टीका लगाने वाली टीम में एनएम नीतू देवी, रीना, मीनाक्षी, क्षेम देवी, सविता, सुनीता, सरिता, सविता, ललिता, उर्मिला, प्रिंयका आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक सुनील गोयल और प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज चौधरी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें