शामली। मदरलैंड स्कूल में आयोजित 26वीं जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर छात्र-छात्राओं का विद्यालय में स्वागत किया गया। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल के प्रोजेक्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सृष्टि, महिमा भारद्वाज, अन्नु तोमर ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता अंजली, दिव्या, मानसी, यश, सैफ, सहज, देवांश, मुस्कान, श्रुति, अक्षिता, मान्या जागिड, मान्या अग्रवाल, काव्या अग्रवाल का प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन कुमार और अरविंद टंडन ने सम्मानित किया।