फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के ढेर से दुर्गंध, जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने से रोष
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के वार्ड 14 के रोशनग्रान में में कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने से लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले एक पखवाड़े से ढंग से सफाई तक नहीं हुई है। नालियों में गंदगी अटी पड़ी है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यही वजह है कि मोहल्ले में मच्छरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में वह स्थानीय पंचायत सदस्य से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को ही तैयार नहीं। सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हैं और न ही नियमित रूप से कर्मचारी यहां आते हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के नागरिक विनीत सैनी ने बताया कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे मच्छरों की तादात भी बढ़ती जा रही है। हालांकि कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे में सफाई व्यवस्था के प्रति पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यदि किसी जगह पर सफाई नहीं हो पाई है तो वहां शीघ्र सफाई कर दी जाएगी।, वसीम त्यागी, सभासद
यदि ऐसा है तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई व्यवस्था को सुुचारु किया जाएगा।--रवि यादव, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें