फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने किया सड़क सुरक्षा को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स ऐकेडमी में सड़क सुरक्षा यातायात को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र अनन्या, अनुप्रिया, नैंसी, खुशी, वंशिका, अभिषेक, दीशांत, शिवओम, प्रज्ज्वल, लविश, आयुषी, आरजू, वंशिका, मुस्कान, ज्योति, प्रियवंदा ने हिस्सा लिया। भाषण में बच्चों ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने कहा कि सरकार के इस अभियान को चलाने की जिम्मेदारी न सिर्फ प्रशासन की है, बल्कि अध्यापकों व स्कूली छात्रों की भी है। इस अभियान के जरिए हम अपनी रक्षा तो करेंगे ही साथ ही अन्य लोगों की भी जान बचा सकते हैं। कहा कि भारत में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के पीछे यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य कृपाल सिंह, साधना त्यागी, सविता, पिंकी बालियान, रजनी चौधरी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें