शामली। रॉक गोल्ड ऐकेडमी में सड़क सुरक्षा कारण और निवारण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल और प्रधानाचार्य डॉ मनोज चौधरी ने किया। आकांक्षा, दृष्टि, रौनक संगल, साक्षी, निहारिका चौधरी, रमन, नैना चौधरी, आशु, मोहिनी, जाह्नवी, दिव्या, खुशी मलिक, वर्षा, महक और शालू ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ मनोज चौधरी ने सभी छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और जीवन का मूल्य समझने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में दृष्टि वशिष्ठ ने प्रथम, नैना चौधरी ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अमित शर्मा, सोनिया रहे। इस मौके पर निशा भाल, नीतू गोयल, सचिन कुमार उपस्थित रहे।