फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती अभ्यार्थी पहुंचे कलक्ट्रेट, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 नवंबर को आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

शामली। यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यार्थियों ने कलक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2009-10 के यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यार्थियों ने बताया कि यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय की एकल बेंच व द्वितीय बेंच से जीत चुके हैं। किंतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। अभ्यार्थी मुख्यमंत्री को अपनी मांगो का ज्ञापन दे चुके है। अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वर्ष 2009-10 के यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यार्थियों ने कहा कि यदि उनके ज्ञापन पर कोई संज्ञान नही लिया गया। आगामी 12 नवंबर से वह बेमियादी आमरण अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसके लिए शासन प्रशान जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को दिए जाने वाले ज्ञापन में बाबूराम गौतम, उत्तम कुमार, अजीत सिंह, विनीत कुमार, अर्जुन दीक्षित, सौरभ कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत तोमर, श्रवण कुमार, रविंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें