फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं रात राज भर जगा तुम्हे भुलाने के लिए, मैं पात पात झर गया बसंत लाने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साहित्यिक संस्था चेतना की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पद्म श्री गोपाल दास नीरज की स्मृति पर काव्य संध्या आयोजित की गई। काव्य संध्या मेें प्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र राजन ने एक से बढ़कर एक गीत और गजल सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मनिहारान में उद्यमी श्री निवास गोयल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की प्रसिद्ध महान विभूतियों के चित्र पर कवियों ने पुष्प अर्पित किए। प्रसिद्ध शायर विनोद अश्क की अध्यक्षता में काव्य संध्या का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर प्रसिद्ध शायर विनोद अश्क, प्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र राजन ने दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ. नीलेश वशिष्ठ द्वारा मां शारदे की वंदना से की गई। गीतकार राजेंद्र राजन ने कहा कि वो सामने जो इश्को अलम कह दुकान है उसे लगा हुआ ही बस मेरा मकान हैं। सुख भी दुख भी इस जीवन में केवल दो दिशाएं है, विधि ने एक ऐसा जाल बिछा एक तार इधर व एक तार उधर जीवन की हल्दी घाटी में अनकहा दर्द आसपास, क्या कोई कभी बुझा पाया पत्थर के होठों की प्यास। राजेंद्र राजन ने अपनी पहचान का गीत यूं सुनाया मैं रात राज भर जगा तुम्हें भुलाने के लिए, मै पात पात झर गया बसंत लाने के लिए। प्रसिद्ध शायर विनोद अश्क ने अपना कविता का जादू बिखेरते हुए यूं कहा मैं सिकंदर भी सुलेमान भी हो सकता हूं, आदमी हूं, तो परेशान भी हो सकता हूं। सहारनपुुर से आए युवा गीतकार मोहित संग ने अपनी वाहवाही लूूटी दुनिया गत मूरत है तो, हम उसके निर्माता है, बाकी होंगे देश यहां भारत तो माता हैं।
पवन कुमार पवन ने अपनी कविता में कहा पगडंडी से कोलतार की काली सड़के लड़ती, तुलसी के बिरवे से गमले की केक्टस अकड़ती धूप हुई जहरीली यू काले बादल से छनकर अपनी छाया ही अब तो अपने पांव जकड़ती। देेेर रात तक चले कार्यक्रम में रुचिर गोयल, संदीप गर्ग, राकेश कौशिक, डॉ. मोहन लाल, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. अनिल रस्तौगी, सरदार प्रमेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, नीरज संगल, राजकुमार गर्ग, सरदार गुरुवचन सिंह, देवाशीष, पंकज कश्यप, कार्तिक सरोहा, संदीप नामदेव, श्यामलाल, राकेेश शर्मा, अजय चौधरी, मनोज मित्तल, प्रीतम सिंह प्रीतम, सुनील अरोड़ा टम्मी, अनिल पोपट, मनोज पुंडीर, श्री निवास गोयल, दीपक जैन, अमित चौधरी, योगेंद्र निर्वाल, विकास जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें