नागरिकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया
कैराना। ब्लॉक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा, राजा, देवेंद्र शर्मा, राजपाल कश्यप, रामगोपाल शर्मा, इदरीश और मतलूब आदि ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम सुरजीत सिंह को शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि कुछ दबंग लोग कॉलोनी में गंदगी डाल रहे हैं, जिस कारण स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है। गंदगी से कॉलोनी में बीमारियां फैलने का भी अंदेशा है। पत्र में बताया गया कि कॉलोनी में कोई भी सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। मामले में बीडीओ को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं, उन्होंने ब्लॉक के सामने शीशम के पेड़ से मिलकर गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने की मांग भी की गई। एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।