फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त 12 पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने का पहला दिन रहा। कैराना ब्लाक के पावटी कलां गांव में बीडीसी के वार्ड 18 पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 के महिला सदस्य पद के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था है। रिटर्निंग ऑफिसर अपर जिलाधिकारी केबी सिंह सुबह दस बजे से कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन एक भी नामांकन पत्र खरीदा नहीं गया। वहीं, कैराना ब्लाक में रिटर्निंग ऑफिसर वाणिज्यकर अधिकारी देशराज सिंह के समक्ष पावटी कलां के बीडीसी के वार्ड 18 पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा होने की अंतिम तारीख आठ अगस्त है। इसके बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। नौ अगस्त को दाखिल नामांकन पत्रो की जांच, 10 अगस्त को नाम वापसी और उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 अगस्त को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा और फिर 20 अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें