फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण कराने को लेकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड स्थित ऑर्चिड रेस्टोरेंट के निकट रजवाहे की पुलिया दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। इससे टकराकर कई बार वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके है। बृहस्पतिवार की रात भी पानीपत से मेरठ जा रहा एक कार चालक पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है। इससे गुस्साए आसपास के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को निर्माण के लिए कहा गया, लेकिन सिंचाई विभाग और पीडब्लयूडी एक दूसरे का काम बताते हुए टालते आ रहे है। तहसीलदार ने जल्द ही पीडब्लूडी से पुलिया का निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व भी आईआईए के पदाधिकारी भी जिलाधिकारी से इस पुलिया के निर्माण की मांग कर चुके है। इस अवसर पर राजीव, देशपाल राणा, पंकज, प्रमुख, अंकुर, सुधीर, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें