फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़वाने को कलक्ट्रेट में आशाओं का धरना प्रदर्शन रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आशाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रखा। कहा कि शासन द्वारा मात्र एक हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाता है जबकि ड्यूटी 24 घंटे की करनी पड़ती है। इसमें गर्भवती महिलाओं का टीकारण, शिशुओं की देखभाल एवं उनके भोजन एवं टीकाकरण के साथ सर्वे आदि कार्य कराए जा रहे है। उक्त मानदेय से परिवार नहीं चल पा रहा है। उन्होंने 20 हजार मानदेय दिलाने की मांग की है। इस दौरान आशाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी को भी ज्ञापन देकर वेतनमान बढ़वाने की मांग की है। इस अवसर पर बबीता, सीमा, शबनम, सुषमा, सलोनी, मीनाक्षी, मनीषा, मंजू पाल, प्रविता पाल, नीतू, सुधा, कृष्णा, राकेश, कविता, सीमा, मुनेश, सोनिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें