बकायेदारों के कनेक्शन काटे
शामली। पावर कारपोरेशन निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी खंडों के तीस गांवों में प्रधानमंत्री सौभाग्य बिजली योजना के तहत शिविर लगाए गए थे। जिसमें नए कनेक्शन लिए जाने के लिए उपभोक्ताओं ने 240 आवेदन किए है। शिविर में 21 लाख 95 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल जमा किए गए हैं। 52 लाख 87 हजार रुपये के 66 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।