फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

शामली। गन्ना और आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसानों का लगभग 22 हजार करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का करीब 12 हजार करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित सात हजार करोड़ के पैकेज में से भी किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं, आलू के आयात शुल्क में केंद्र सरकार द्वारा की गई 10 प्रतिशत की कमी के कारण शीतगृहों में रखे आलू का मूल्य भी कम होने लगा है, जिससे आलू सड़क पर फेंकने के आसार बन सकते हैं। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो मजबूरी में किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, ऋषिराज राझड़, सोहन पाल सिंह, वाजिद अली, रंधावा मलिक, तरसपाल मलिक, सुनील मलिक, सर्वेश सिंभालका, प्रवीन भैंसवाल, मुबारक अली, सोमपाल, रामकुमार वर्मा, जयपाल प्रधान, राजन जावला, जगपाल प्रधान और गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें