अलाउदीनपुर में किया पैदल मार्च
झिंझाना।
पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान के लिए शनिवार को एएसपी के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। इस दौरान एएसपी ने एक कंपनी पीएसी व सीओ कैराना व झिंझाना पुलिस को साथ लेकर गांव में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने अन्य मामलों में वांछित चल रहे 15 लोगों को सरेंडर करने की चेतावनी दी है।
तीन दिन पूर्व ही गांव अलाउदीनपुर में सहारनपुर के थाना तीतरो के थानाध्यक्ष अरुण पंवार व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया था तथा लूट के आरोपी रंधावा को उनकी कस्टडी से छुड़ा लिया था। शनिवार को एएसपी श्लोक कुमार, राजेश तिवारी सीओ कैराना, एक कंपनी पीएसी व एमएसगिल थाना प्रभारी झिंझाना पुलिस को लेकर गांव अलाउदीनपुर में गए। इस दौरान पुलिस ने पैदल मार्च किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से 15 युवकों के नामों की घोषणा की और उन्हें जल्द ही सरेंडर होने की चेतावनी दी। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया की आज की कार्यवाही मात्र चेतावनी देने की थी। ना कि किसी अपराधी को पकड़ने की। इसलिए पुलिस चेतावनी देकर लौट आई है।