शामली। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग चयनित दलित बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही बच्चों का टीकाकरण करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं। इस काम के लिए पूरे जिले में डाक्टरों की 15 टीमें लगाई गई हैं।
आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर शासन के आदेश पर दलित बाहुल्य बस्तियों इलाकों में सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता से मुहैया कराना है। इसके लिए डीएम के आदेश पर पूरे जिले में पांच गांवों तथा सभी दस निकायों में से दस वार्ड चुने गए हैं। जिनमें अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग अधिक है। इन जगहों पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, जच्चा और बच्चा के चेकअप के बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो वर्ष तक बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार द्वारा इसके लिए कार्ययोजना शुक्रवार को तैयार कर ली गई है। पूरे जिले में कुल 15 डाक्टरों के नेतृत्व में टीमें लगाई गई है।
उधर, डीआईओ डॉ. आरके सागर को इसका नोडल बनाया गया है, ताकि कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा सके। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर चयनित गांवों तथा वार्डों में ये टीमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही वहां बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं चेकअप करेंगी और टीकाकरण करेंगी।