फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाडा शुरू, चेयरमैन ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, चेयरमैन ने दिलाई शपथ
कांधला।
कस्बा कांधला में स्वच्छता सिद्धि पखवाड़ा बुधवार से शुरू हो गया। इस मौके पर एक साल से लेकर 15 साल के तक बच्चों को टीके लगवाए गए।
बुधवार को कस्बा कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जापानीज इंसेफेलाइटिस टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीकाकरण का उद्घाटन कांधला नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वच्छता सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत घर में साफ सफाई रखने हेतुुुु लोगों से अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नगर व क्षेत्र के लोगों को जेई टीकाकरण कराने हेतु जनजागरण अभियान के लिए शपथ दिलाई। चेयरमैन ने कस्बेवासियों को एक से लेकर 15 साल तक के बच्चों को टीके लगवाए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा द्वारा विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तोहीद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रीति तोमर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पवन जैन, एएनएम कमलेश पंवार, बीसीएम मिथलेश देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई
कांधला। भभीसा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक बलबीर सिंह के सम्मान को लेकर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अक्षय कुमार ने की। मुख्य अतिथि राजेंद्र कौशिक वित्त एवं लेखा अधिकारी शामली रहे। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ शामली के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला बिजेंद्र सिंह बालियान, खंड शिक्षा अधिकारी शामली भारत भूषण त्यागी, योगेश कुमार गुप्ता कैराना, राकेश कुमार वालिया खंड शिक्षा अधिकारी थानाभवन, सुधीर कुमार सैनी, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र और हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें